● हाईकोर्ट की सख्ती से विभाग आया हरकत में
कछौना (हरदोई): बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी, बालिकाओं, नौनिहालों के पोषण हेतु चावल, गेहूं, देसी घी, दूध वितरण की योजना है। परंतु सरकार के लाख प्रयास के बाद सरकारी अमला जमीनी स्तर पर योजनाओं को नहीं क्रियान्वयन करते हैं। जिससे आम जनमानस योजना का लाभ पाने से वंचित हो जाते हैं। जिसके कारण नौनिहालों और महिलाओं में कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी से एनीमिया का इजाफा हुआ है। 3 माह से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार, राशन लाभार्थी को नहीं मिला है। विकास खण्ड कछौना में कुल 168 केंद्र संचालित हैं। जिनमें से नगर में 24 केंद्र संचालित हैं। दो दर्जन से ज्यादा केंद्रों पर वजन मशीन खराब पड़ी है। यहां तक किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड भी नहीं उपलब्ध कराए गए। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विभाग हरकत में आ गया है। विकास खण्ड कछौना के मल्हपुर केंद्र पर नंबर माह का दूध, घी उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर सुपरवाइजर ममता श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता द्विवेदी, समूह महिलाएं उपस्थित रहीं। सरकार की उदासीनता के चलते गरीब परिवारों की घोर उपेक्षा की जा रही है। कुपोषण से बचाने की मुहिम कागजों पर फील गुड करा रही है।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता