प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किए जाने हेतु 6,000 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं । प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्पित है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है ।
कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है । यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है । 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहूं खरीद का अभियान जारी रहेगा । गेहूं क्रय अभियान में अब तक 2,41,442.28 लाख मी. टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है । एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गई है । एफ.पी.ओ. 150 केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा ।