नई दिल्ली : साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के गीतशाला मंच द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भव्य ऑनलाइन सम्मान समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिरिष्ठध कवि एवं साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी को भक्ति शिरोमणि सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गीतशाला मंच की अधीक्षिका सरोज सिंह राजपूत ठाकुर जी के कर कमलों से प्रदान किया गया।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्होंने गीतशाला मंच पर नवरात्र के प्रत्येक दिन माँ के अलग-अलग रूपों की काव्यमय स्तुति-वन्दना प्रस्तुत कर उत्कृष्ट सृजन किया है। सम्मान समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, छाया प्रभु सक्सेना जी सहित कई पदाधिकारी तथा कवि-कवयित्री मौजूद रहे।