सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी के गृह जनपद में पार्टी के गाजीपुर विधानसभा जखनियां से विधायक त्रिवेणी राम से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हुए सवाल जवाब पर उन्होंने अपनी राय रखी।
आगामी विधानसभा पर सुभासपा की क्या रणनीति होगी। इस पर त्रिवेणी राम ने बताया कि हमारा दल भागीदारी संकल मोर्चा, कई पार्टियों को मिलाकर गठन किया गया है और सभी दल चाहते हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हटाए और दूसरे दल की सरकार बनाए जो जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे। आम जनता भारतीय जनता पार्टी से परेशान हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। लूट घसोट अपनी चरम सीमा पर है। जिस उद्देश्य से भाजपा आयी थी, उस उद्देश्य को पूरा नहीं कर पाए। उनका नारा था सबका साथ सबका विकास। ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार। लेकिन हुआ क्या था सब देख रहे है। सबका साथ तो हुआ पर विकास सिर्फ भाजपा का हुआ। विधायक त्रिवेणी राम जी से जब उत्तर प्रदेश में लागू होने जा रहे जनसंख्या कानून पर पूछा तो उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण हो यह बढ़िया है। हम भी उसका समर्थन करते हैं, इसलिए कि जनसंख्या से सबसे ज्यादा गरीब परेशान है। उसके पास ना जमीन है ना घर है ना कोई व्यवस्था है।
सुभासपा से भाजपा के गठबंधन पर जब पूछा तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। यह बिल्कुल हो नहीं सकता, 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी वह भी सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी की वजह से लेकिन सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। गठजोड़ की राजनीति में भाजपा खरी नहीं उतरी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, एडवोकेट, प्रदेश सूचना प्रभारी मोहित अर्कवंशी, जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी, सैयद हसनैन एडवोकेट, युवा मंच जिला अध्यक्ष पुनीत अर्कवंशी, अजय यादव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला सचिव अभिषेक सिंह गौर, मुना अर्कवंशी, अरविंद अर्कवंशी राकेश अर्कवंशी, सहित अन्य लोगो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।