हरदोई के पुलिस-प्रशासन में बड़ा फेरबदल

क्राइम व कण्ट्रोल व गुड पुलिसिंग की प्रक्रिया में जनपद में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांडी के स्टेशन ऑफिसर अनिल सक्सेना को सुरसा और सुरसा के थानेदार वीरेंद्र तोमर को सांडी की जिम्मेदारी दी गयी।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय को पाली से हटाकर बेहटागोकुल भेजा गया।

बेहटा गोकुल में तैनात लक्ष्मीकांत मिश्रा को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया और पुलिस लाइन/यूपी 112 से सम्बद्ध वेणी माधव त्रिपाठी को पाली की कमान सौंपी गयी।

लोनार में रंधा सिंह और लोनार में तैनात सुरेंद्र कुमार सोनकर को क्राइम ब्रांच भेजा गया।