गोंडा : 2022 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी जोरों कर रखी है। पार्टियों के सभी कार्यकर्त्ता भी कमर कसकर अपनी शाख को और मजबूत करने में लगे हैं जिसमे अपने संगठन का विस्तार, जनसंपर्क, नए पदाधिकारियों नियुक्ति करना जैसे कार्य प्रमुख हैं।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड गोंडा की गौरा विधान सभा से विश्वकर्मा ब्रिगेड के उपाध्यक्ष ग्राम नेतुआ पो० मझौवा बुजुर्ग छपिया गोण्डा निवासी राम कुमार विश्वकर्मा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
राम कुमार विश्वकर्मा ने इस अवसर पर बोला की पार्टी द्वारा मिले इस सम्मान और पद की गरिमा बनाए रखते हुए और अखिलेश जी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। राम कुमार ने यह भी कहा की आगामी चुनाव में पार्टी के हित में कार्य करते हुए पार्टी को जीत दिलवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
राम कुमार विश्वकर्मा जी की नियुक्ति पर गौरा विधानसभा के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव स०पा० व पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी, पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान अशोक मौर्य,जिला अध्यक्ष गोंडा शिव कुमार विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा और दिनेश यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दीं।