लखनऊ के मोती महल लॉन में 18वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसमें पुराने व उभरते हुए 70 प्रकाशन केंद्रों ने सहभागिता दर्ज की।

पुस्तक मेले का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री डाॅ० दिनेश शर्मा ने किया। मेले का आयोजन 10 दिनों के लिए किया गया है जिसमें देश भर के अलग अलग शहरों से प्रकाशन केंद्रों ने अपनी पुस्तकों की स्टॉल लगाई है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। पुस्तक मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक पुस्तकें देखने को मिली है और पुस्तक प्रेमी अपनी मनपसंद की पुस्तकें खरीद रहे थे l पुस्तक मेले में ना सिर्फ हर प्रकार की पुस्तकें ही थी बल्कि महिलाओं के श्रृंगार संबधित वस्तुएं भी आकर्षण का विषय हैं। महिलाओं के साथ ही बच्चों के लिए विशेष फ्रूट चिल फ्रोजन जूस बार अपने नए और स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ उपलब्ध है।

पुस्तक मेलों के कई लाभ हैं, इनमें जहां पाठकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें मिल जाती हैं, वहीं प्रकाशकों को भी अपनी पुस्तकें प्रस्तुत करने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध हो जाता है।
—सिद्धांत सिंह