कछौना (हरदोई) : विकास खंड कछौना के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम सभा टिकारी के अरसेनी गाँव में 2283वाँ सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रघुनाथ प्रसाद मौर्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक सम्राट अशोक क्लब भारत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि कौशल मौर्य जिला उपाध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब शाखा हरदोई, मुख्य वक्ता हरिपाल कुशवाहा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान खीर वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश मौर्य द्वारा, स्वागत कमेटी रामचंद्र कुशवाहा, कुलदीप मौर्य, संदीप मौर्य, बंसी लाल मौर्या तथा मंच का संचालन शाक्य आशीष सिंह मौर्य ने किया। इस अवसर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ख़बर- पी.डी. गुप्ता