लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करने का काम किया था। जबकि उनके कहने पर जिन लोगों ने आरोप लगाए थे वो लोग कोर्ट में झूठ स्वीकार कर चुके हैं। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई घोटाला नहीं हुआ था। जबकि विनोद राय ने खुद कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया है कि उन्होने उस दौरान झूठ बोला था।
यूपी में किसानों के लिए न खाद है, न पानी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने सचिन पायलट का स्वागत है। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि देश को भ्रमित करने के लिए पैदा किया गया था ‘स्पेक्ट्रम घोटाले का जिन्न। तत्कालीन मनमोहन सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी थी। सचिन पायलट मनमोहन सिंह की सरकार में दूरसंचार मंत्री थे, जब स्पेक्ट्रम घोटाले का आरोप लगा। पूर्व सीएजी विनोद राय ने लिखित रूप में अपना झूठ स्वीकारा है। उत्तर प्रदेश की जनता चाह रही है बदलाव। जनता बांटने की राजनीति से मुक्ति चाह रही है। एक साल से काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। लेकिन अब तक सरकार इस पर कुछ भी बोल नहीं रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार जरूर तख़्ता पलट होगा। प्रियंका गांधी की रैलियों में जुट रही है भारी भीड़ से ही परिवर्तन होगा। गोरखपुर की रैली के बाद बदलाव होता दिखाई पड़ रहा है। यूपी में किसान बेहाल और परेशान, न खाद, न पानी। आमदनी दोगुनी करने के बजाय किसान लागत भी नहीं पा रही है।