किसानों को सही समय और सही मूल्य पर बीज, खाद, दवा व सलाह मिल रही

कछौना (हरदोई) : किसानों की अपनी कंपनी हो जिसमें किसान ही मालिक और वही खरीददार। ऐसी कंपनी जो कम दामों पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध करा सके। जिससे वह बेहतर कृषि कार्य कर सकें। उसे उसके उत्पादन का सही मूल्य मिल सके।

इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए किसानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए लगभग 2500 किसानों के समूह ने हरदोई किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन 13 अक्टूबर 2017 में किया। किसानों की मेहनत का फायदा बिचौलिए ना उठा पाए, किसानों को संगठित होकर कृषि व्यापार से जुड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब किसानों को सही समय और सही मूल्य पर बीज खाद दवा सलाह मिल रही है।

इन कार्यों की जमीनी हकीकत देखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस कंपनी द्वारा क्षेत्र के किसानों का पिपरमेंट खरीदकर बाराबंकी में स्थित कंपनी फामार्ट के हाथों बेचकर सही लाभ दिलाया जा रहा है। छोटे-छोटे किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । किसान क्षेत्र में मूली, लौकी, बैंगन, टमाटर आदि सब्जी आधुनिक तरीके से उत्पादन कर क्षेत्र में खुले सब्जी संग्रह केडी पर पहुंचकर बाहर मार्केट में पहुंचाकर सही कीमत पा रहे हैं। सरकार के सहयोग से इस कंपनी को सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट मिली है।

विकास खंड कछौना की ग्राम सभा गौहानी के ककरहिया में यूनिट तैयार की जा रही है, जिसकी लागत लगभग ₹700000 में तैयार हो रही है। इस बीज उत्पादन पैकिंग पर स्थानीय किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस यूनिट का भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों से वार्ता की गई। किसानों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आया है? इसकी जानकारी ली गई। इस वर्ष कंपनी द्वारा अपने शेयर धारकों को डिविडेंड बांटने का कार्य योजना बनाई गई। किसानों को आधुनिक मशीन भी किराए पर उपलब्ध कराई जाती है। जिससे वह तकनीकी खेती कर सकें। मशीनों से बुवाई मिट्टी का परीक्षण कराकर आवश्यक खाद, बीज व दवा प्रयोग करते हैं।

इस निरीक्षण के दौरान कंपनी के अध्यक्ष दिनेश कुमार पाल, सदस्य जगदीश सिंह, पूनम सिंह, नीलम गुप्ता, चंद्रप्रकाश, लक्ष्मी कश्यप, कंपनी के सीईओ पंकज कुमार मौर्य, एचसीएल अमित मणि त्रिपाठी, विवेक सिंह, राकेश तिवारी, विक्रम साहू आदि समेत दूरदराज के किसान बंधु मौजूद थे। निरीक्षण के साथ उप कृषि निदेशक भी मौजूद रहे।

खबर- पी.डी. गुप्ता