कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा समसपुर के ग्राम महेशन मढ़िया में बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव घर फांसी के फंदे से लटका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार राम भजन पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम महेशन मढ़िया व उसकी पत्नी के बीच बीती रात लड़ाई झगड़ा हुआ था। गुरुवार की सुबह राम भजन का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक के भाई लालाराम ने आरोप लगाया है मृतक की पत्नी व बहनोई रामसागर के बीच अनैतिक संबंध थे। उसका आय दिन मृतक के घर आना जाना था। रात में घर पर ही रुका था, इन्हीं दोनों लोगों की मिलीभगत से मृतक की हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाया गया है।
ग्रामीणों में अलग-अलग अटकलों का दौर जारी है। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता