बीती रात सड़क हादसे में मृतक की हुई पहचान

कछौना, हरदोई। बरातियों को लेकर जा रही बस में बाइक टकराने से आग लगने के कारण एक भीषण हादसा हो गया था। जिसमें मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसके पास आधार कार्ड से मृतक की पहचान देवांश पाण्डेय पुत्र रमाकांत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष निवासी कृपया चांदखान थाना हाज़ियापुर जनपद बरेली के रूप में हुई थी।

पूरे मामले की सूचना परिजनों को दी गयी। परिजन देर रात मौके पर पहुंचकर मृतक की अपने पुत्र के रूप में पहचान की। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता रमाकांत पाण्डेय ने बताया उनका पुत्र फ्लेक्स बोर्ड का कार्य करता था। वह शनिवार को मोटरसाइकिल से लखनऊ से घर बरेली आ रहा था। इसी दौरान तेज गति व अनियंत्रित बस चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें उनके पुत्र की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई।

परिजन की तहरीर पर बस चालक यू०पी०30 ए०टी०6452 के खिलाफ धारा 279, 304ए, 427 आईपीसी के तहत कोतवाली कछौना में मामला दर्ज किया गया। इस घटना में पूर्णतः जल गई थी। एक भीषण हादसा घटने से बराती बुरी तरह से डर गए थे। देर रात दोनों तरफ जाम लग गई थी।

घटना की सूचना पर देर रात में पुलिस प्रशासन व फ़ायर ब्रिगेड व एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर घायलों को इलाज कराने हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। देर रात फ़ायर ब्रिगेड कर्मियों ने धू-धू कर जल रही बस की आग पर काबू पाया। दोनों तरफ जाम लगने से पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था हेतु कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। इस सड़क दुर्घटना से मृतक के परिजन बदहवास हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता