केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विधायक ने जनता को दिये दर्शन

कोरोना संकट में मुफ्त अनाज गरीबों के लिए बड़ा सहारा

कछौना (हरदोई): केंद्र सरकार के नेतृत्व में सेवा समर्पण गरीब कल्याण की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा कछौना मंडल के कछौना प्रथम शक्ति केंद्र के बूथ रेलवेगंज पूर्वी में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाकर उन्हें पौधे दान किए।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन पिछले आठ साल के दौरान सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ गई, आज जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना इन सभी सफल योजनाओं की चर्चा घर-घर में होती है। केंद्र सरकार की इन सभी योजनाओं का लाभ गरीब वंचित पात्र लाभार्थियों को धरातल पर पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक सनोज राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, अरविंद वर्मा, विनीत लाला, दुर्गेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता