हरदोई: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत मई माह के सापेक्ष निःशुल्क राशन वितरण दिनांक 02.06.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 10.06.2022 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा० खाद्यान्न (20 किग्रा० गेहूं तथा 15 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट ( 03 किग्रा० गेहूं व 02 किग्रा० चावल ) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा।
राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा पोर्टेबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा दिनांक 06.06.2022 तथा 07.06.2022 को उपलब्ध रहेगी।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता