खदान में भारी भूस्खलन होने पर लापता हुए 12 लोगों में से आठ लोगों के शव बरामद

मिजोरम के हनथियाल जिले में कल पत्थर की खदान में भारी भूस्खलन होने पर लापता हुए 12 लोगों में से आठ शव बरामद किए गए। जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी लापता लोगों का पता लगाने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल स्‍थानीय लोगों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि भूस्खलन के समय 13 लोग काम कर रहे थे।