स्‍कूल का रास्‍ता भूले बच्चे को PRV 0492 ने पहुँचाया घऱ

लखनऊ-


  • PRV 0492 को थाना जानकीपुरम सिटी क्‍लब गौरा बाग के पास एक बच्‍चे मिला है । PRV मौके पर पहुंची बच्‍चा स्‍कूल का रास्‍ता भूल गया था व बहुत रो रहा था । बच्‍चे से उसके घर व पिता के बारे में जानकारी कर पिता को तलाश कर, सुपुर्द किया गया ।
  •  PRV 0477 को बैग चोरी की सूचना मिली । PRV मौके पर पहुंचकर कॉलर से बात करने पर ज्ञात हुआ कि चोरी हुए बैग में लैपटाप है । कॉलर के मित्र द्वारा लैपटाप के लोकेशन की जानकारी प्राप्‍त कर थाना पारा के पास से एक दुकान के सामने से बैग बरामद किया ।
  • PRV 0496 को सेवा हॉस्पिटल के पास 07 साल के बच्‍चे के अपहरण की सूचना मिली । PRV मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि पति-पत्‍नी का झगड़ा था जिसमें पति बच्‍चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था । आरोपी को थाने के सुपुर्द किया गया ।