मुंबई तट पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों में से तेल और प्राकृतिक गैस निगम – ओ.एन.जी.सी. ने चार के शव मिलने की पुष्टि की है । पांच पोत, दो डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टर बचाव और तलाश अभियान में लगाये गये हैं । इस अभियान में आईएनएस तारासा भी शामिल हो गया है । कल सुबह मुंबई तट पर ओएनजीसी के पांच कर्मियों और दो पायलटों के साथ एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर बाम्बे हाई जा रहा था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहत और बचाव अभियान में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल हर संभव सहयोग कर रहे हैं । दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने दुख व्यक्त किया है ।
Related Articles
तीन दिन से गुमशुदा महिला का शव बरामद, शक की सुई परिजनों पर
December 26, 2018
0
अज्ञात युवक की तालाब में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
November 8, 2018
0
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर बंधा मिला युवक का शव
July 18, 2018
0