नवाबों के शहर में एक रंग भरने आए थे कुछ कला और कलाकारों के संग आए थे महफ़िल को चार चांद लगाने आए थे लखनऊ की शान बढ़ाने आए थे दिलवालो की दिल्ली से माइक ऑन ओपन माइक कराने आए हैं। एक नए सफर की शुरुआत करने आए हैं।
नवाबों के शहर लखनऊ में बीती शाम एक बार फिर कलाकार नवाबी रंग में डूबे हुए नजर आये। राइटर्स वर्ल्ड इंडिया व माइक ओन ने राइटर्स एरीना के सहयोग से लखनऊ के आलमबाग में सीजर स्नूकर स्टूडियो में कलाकारों के लिए ओपन माइक “आदाब लखनऊ ” का आयोजन किया। जहाँ कलाकारों ने शेरो-शायरी व गीतों द्वारा महफ़िल मे समां बांध दिया, जिसमें हर कोई डूबता सा नजर आया।
कार्यक्रम का संचालन ठाकुर बनारसी द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक प्रियांशु शर्मा का कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छिपे हुए कलाकारों व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। वे देश के कोने-कोने में ऐसे कार्यक्रम कराते रहेंगे ।
कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों में राइटर्स एरीना के संस्थापक राहिल शेख़, मुंबई से आयी रोजी, दिल्ली से सबुरी अशरफ, कानपूर से जूही मंधयान, हरदोई से पूर्णिमा मिश्रा, श्रुति श्रीवास्तव, पवाना त्रिपाठी, बनारस से निखिल, विधि शर्मा, शिवांगी शर्मा, रायबरेली से विवेक शर्मा, दीपांशु तिवारी, हरियाणा से संदीप कंठ, देशराज देसाई, उवेद उल्लाह, शार्दुल भट्ट, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशंसापत्र देकर नये समाज और खुशहाली की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।