कवि सम्मेलन : तारीफें सच्ची लगती है और कमियाँ झूठी लगती है:- पुरोहित

भवानीमंडी:- राजकीय सेठ आनंदीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी के सभागार में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिसके मुख्य अतिथि व्याख्याता चन्द्रशेखर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र खण्डेलवाल, रहे। जिसमें देश के ख्यातिनाम कवियों ने काव्य पाठ किया।
हास्य व्यंग्य के हस्ताक्षर कवि राजेश पुरोहित ने अपनी रचना ” तारीफें सच्ची लगती है और कमियाँ झूंठी लगती है”  सुनाई। अनिल उपहार ने अपने गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने शहीदों पर आधारित रचना पढ़ी। हाड़ौती भाषा के गीतकार रामनारायण नाचीज़ ने गीत सुनाकर लोट पोट कर दिया। वीर रस के कवि राजेन्द्र राजन ने  बडीं जाँबाज़ है सेना कविता सुनाई। डा. अनिल गुप्ता ने मुक्तक के माध्यम से मानवीय जीवन मूल्यों से जुड़ी रचनाएँ सुनाई।कवि पारस ने आभार व्यक्त किया।