- भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और बढ़ायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीजी कल नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- प्रधानमंत्री, कल आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच के तीसरे सत्र का उद्घाटन करेंगे।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज अनुसंधान अनुदान और कोष के लिए एक विशेष महिला पोर्टल की घोषणा की।
- केंद्र ने गर्मियों में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बहु-आयामी रणनीति तैयार की।
- निसार नासा और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह उपग्रह पृथ्वी की सतह का विश्लेषण कर डाटा तैयार करेगा। इसका उपयोग कृषि, भूस्खलन और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में किया जाएगा।
- नासा और इसरो की अब तक की सबसे उन्नत राडार प्रणाली-निसार बेंगलुरु पहुंची।
- इस उन्नत रडार सिस्टम से प्राकृतिक आपदा, पिघलती समुद्री बर्फ और भूजल आपूर्ति का अध्ययन करेगा। इसे श्रीहरिकोटा में इसरो के जीएसएलवी मार्क 2 से अगले साल की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जाएगा।
- नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए।
- प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक ने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी।
- बॉर्डर-गावस्कर क्रिकेट ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बनाए।