अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिये गये गोल्डन वूमेन एम्पावरमेंट अवार्ड 2023

भीलवाड़ा:- अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को प्रणाम करते हुए अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कूचबिहार से डॉ. कलावती जी करवा और कोलकाता से शशि जी लाहोटी को माहेश्वरी नारी सशक्तिकरण सम्मान ‘गोल्डन वूमेन एम्पावरमेंट अवार्ड – 2023’ भेंट किया गया।

यह जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने सामाजिक संगठनों को नेतृत्व प्रदान कर अपने कार्यों द्वारा समाज को एक नई दिशा प्रदान की है, तथा संगठन के माध्यम से समाज में वैचारिक क्रान्ति लाकर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

गोल्डन वूमेन एम्पावरमेंट अवार्ड – 2023 से सम्मानित होने के लिए बहुत-बहुत बधाई।