कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना के ग्राम सभा गाजू के ग्रामीणों ने दीननगर संपर्क मार्ग से महिपालखेड़ा तक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु जिला अधिकारी से मांग की है।
बताते चलें विकासखंड कछौना की ग्राम सभा गाजू के ग्राम महिपाल खेड़ा व दीननगर संपर्क मार्ग से गया है। जिसकी दूरी लगभग 800 मीटर है। यह मार्ग दो ग्रामसभा हथौड़ा व गाजू को संपर्क मार्ग गया है। इस मार्ग का लगभग 15 वर्ष पूर्व विकासखंड से खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया गया था, जो वर्तमान समय में पूरी तरह से उखड़ चुका है। ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किल होती है। गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आए दिन मुश्किल होती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं व नौनिहालों को काफी असुविधा होती है, लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य इस मार्ग की दुर्दशा को सही कराने हेतु रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण अरविंद कुमार, रामजीवन, सुनील, गुरु प्रसाद, प्रेमा आदि ने इस मार्ग के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से मांग की है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता