०६ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • सी.बी.आई. ने ओडि‍सा रेल दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया। बाहानगा में दुर्घटनास्थल पर जांच शुरू की।
  • भारत और जर्मनी ने परस्‍पर रक्षा सहयोग को मजबूत करने और औद्योगिक भागीदारी बढ़ाने का संकल्‍प दोहराया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-भारत और सूरीनाम के आपसी संबंध विकास की साझा आकांक्षाओं पर आधारित।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-बिम्‍सटेक समूह, क्षेत्रीय विकास के लिए भारत की वचनबद्धता दर्शाता है।
  • सरकार ने दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना – पीएसएस के अन्तर्गत अरहर, उड़द और मसूर की दाल के लिए 40 प्रतिशत की खरीद सीमा को हटा दिया है। ।
  • स्‍वापक पदार्थ नियंत्रण ब्‍यूरो-एन.सी.बी. ने एल.एस.डी. की अब तक की सबसे बडी मात्रा जब्‍त की। देशभर में डार्कनेट के जरिये नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश।
  • और सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में, किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत पुरूष सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पहुंचे। डबल्‍स में एम.आर. अर्जुन तथा ध्रुव कपिला की जोड़ी भी दूसरे दौर में।