४ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से देश के बुनियादी ढांचे और मल्टी मॉडल माल परिवहन क्षेत्र में व्यापक बदलाव होगा।
  • महाराष्‍ट्र में विदर्भ में वणी-वरोड़ा राजमार्ग के किनारे दो सौ मीटर बांस की बाड़ – बैंबू क्रश बैरियर लगाई गई है। यह आत्‍मनिर्भर भारत अभियान का लक्ष्‍य हासिल करने की दिशा में असाधारण कदम है।
  • बाहु बल्‍ली नाम की इस बाड़ का इंदौर के पीथमपुर में नेशनल ऑटोमोटिव टेस्‍ट ट्रैक्‍स जैसे सरकार के विभिन्‍न संस्‍थानों में कडा परीक्षण किया गया है। बांस की बाड़ इस्‍पात का बेहतर विकल्‍प है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – जी-20 की बैठकों में भारत अल्पविकसित और विकासशील देशों की आवाज बनकर उभरा है।
  • हैदराबाद में ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए चार मार्च से छह मार्च तक अल्‍प विकसित और विकासशील देशों की उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं की बैठक हो रही है। 
  • मेघालय में वरिष्‍ठ विधायक टिमोथी डी शिरा ने विधानसभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष पद की शपथ ली।
  • मेघालय के पुलिस महानिदेशक एल.आर. बिश्‍नोई ने बताया कि वेस्‍ट जैंतिया हिल जिले के सहासनियंग गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण आग में 17 लोगों की मृत्‍यु।