कछौना, हरदोई। पर्वतारोही अभिनीत को उत्तर प्रदेश लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल ने सम्मानित किया है। अभिनीत ने केदारकंठा पीक पर चढ़ाई करके बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसके लिये पर्वतारोही को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स मे जगह मिली है। इसकी सराहना करते हुए राज्यपाल ने पर्वतारोही को जीवन में इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए शुभकामना दी।
पर्वतारोही को राज्यपाल ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड का मेडल पहनाकर बधाई दी। पर्वतारोही ने हाल ही में तपोवन ट्रैक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर फहराकर देश को पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश दिया। इसके लिए राज्यपाल ने अभिनीत को साधुवाद दिया और उन्होंने कहा कि प्रकृति को हम सब लोग को मिलकर बचाना चाहिए, तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे।
पर्वतारोही अभिनीत कृषक परिवार से संबंधित है। पर्वतारोही हरदोई के एक छोटे से गांव सांता में निवास करते हैं। पर्वतारोही ने कई भारतीय चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश प्रदेश को गौरवांवित किया है। पर्वतारोही नेे हाई स्कूल गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज व इंटर राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज बालामऊ, स्नातक एस एम डी पटेल महाविद्यालय पतसेनी बालामऊ हरदोई से किया है। वर्तमान की पढ़ाई डॉ० बीआर अम्बेडकर आईटीआई लखनऊ से कर रहे हैं। पर्वतारोही का सपना है कि वो विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उसके बाद वो सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर भी चढ़ाई करके देश का तिरंगा फहराना है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता