समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर समाधान दिवस में जनशिकायतों को सुना। अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कोतवाली पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व से संबंधित प्राप्त हुयी, डीएम ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।

एसपी ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। शेष 18 प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द से निपटारा/निस्तारण करा दिया जाए। समाधान दिवस के संबंध में कोतवाली क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों को साफ-सफाई संतोषजनक मिली।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता