ब्लॉक सभागार में केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को चाबी/स्वीकृति प्रमाण पत्र किए भेंट

कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना के सभागार में केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को चाबी व स्वीकृति प्रमाण पत्र भेंट कर हौसला अफजाई की। 

मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, उन्होंने कहा सरकार विकास की गंगा बहा रही है। कछौना के लिए नेशनल हाईवे से जोड़ना, कछौना में पर्यावरण व पर्यटन की दृष्टि से नगरवन, कछौना कस्बे में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सुठेना बायपास मार्ग स्वीकृत कराया। सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव के योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा से जोड़ा गया। जिससे महिलाओं व पुरुषों के जीवन में बदलाव आया। 

विधायक रामपाल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व योगी के नेतृत्व में देश आगे जा रहा है। आम जनमानस के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मजबूत कर रहे हैं। सभी योजनाओं को बिना भेदभाव सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलियों का सफाया हो गया है।

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने बताया 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में रोशन हो रहा है। वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था में विश्व में पांचवें पायदान पर हैं। भारत सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं के माध्यम से जोड़कर मुख्यधारा में लाना है। विभिन्न योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन योजनाएं, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के तहत हर घर विद्युत, मनरेगा, जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, कानून व्यवस्था के तहत हर थाने में महिला हेल्प आदि योजनाओं के माध्यम से लोक कल्याण कर रहे हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनीगंज रूपेश अंजाना, ब्लॉक प्रमुख कछौना सहित कछौना, कोथावां और बेहन्दर के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।