- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका और मिस्र की पांच दिन की यात्रा पर।
- प्रधानमंत्री ने कहा – चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने के लिए सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द्र आवश्यक। भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध।
- नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।
- सरकार ने लू प्रभावित राज्यों में केन्द्रीय दल तैनात करने का आदेश दिया।
- और, विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से ओडिसा के पुरी में आरंभ।