- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सम्मेलन केंद्र –भारत मंडपम का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने कहा- अमृतकाल में यह देश के लिए एक उपहार है।
- मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित।
- वर्तमान वित्त वर्ष की 5वीं ई-नीलामी में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं और 100 मीट्रिक टन चावल की बिक्री।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि देश सुरक्षित हाथों में है। राष्ट्र ने आज करगिल विजय दिवस मनाया।
- ब्रिटेन ने देश में दो साल तक रहने, काम करने या अध्ययन करने की ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना शुरू की।
- और जापान ओपन बैडमिंटन में, सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची।