बच्चों मे गणितीय दक्षता विकसित करने के लिये गणित दिवस पर गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

आज पी.बी.आर. इण्टर कालेज तेरवा- गौसगंंज, हरदोई में पी.बी.आर.विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री प्रदीप नारायण मिश्र, गणित शिक्षक श्री आकाश कुमार व श्री सत्यनिष्ठ के मार्गदर्शन में अपनी गणितीय दक्षता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, और नवाचारी गणितीय समाधानों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपनी विचारशीलता को गणितीय कला के माध्यम से दिखाया कि वे गणित के क्षेत्र में कौशल और उत्कृष्टता में माहिर हैं।

श्री प्रदीप मिश्र ने बताया, गणित प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों की गणित में रूचि बढ़ाने और उनकी गणितीय दक्षता को प्रोत्साहित करने का एक अद्वितीय मौका है। गणित शिक्षक श्री आकाश कुमार व श्री सत्यनिष्ठ ने बताया कि हम यहां गणित के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ, छात्रों को इस विषय में अध्ययन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’

प्रधानाचार्य डॉ० राम नरेश ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सकारात्मक और शिक्षात्मक आयोजन से बच्चों में गणितीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री सुशील कनौजिया, श्री अजय प्रताप, श्री राकेश राजवंशी, श्री शम्भूनाथ मिश्र, श्री आलोक कुमार, डॉ० मृदुल वर्मा, श्री मनीष कुमार पाठक, श्री लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, डॉ० विवेक वर्मा, श्री आनंद द्विवेदी, श्री रामलाल, श्री बिल्लू राम, श्री राहुल चौरसिया, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री रघुनंदन शर्मा, श्री सुशील गंगवार, श्री अनुज रस्तोगी, श्री सुमित विश्वकर्मा, श्री हरीश वर्मा, कु० अंकिता, कु० गरिमा सिंह, श्रीमती ऊषा, श्रीमती साधना पाल के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल्स का अवलोकन किया व उसके सम्बन्ध में जानकारी लेकर व उन्हें समुचित मार्गदर्शन प्रदानकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कर्मचारी बन्धु श्री सरोज कुमार, श्री अभिनव कुमार, श्री नमनीयकान्त आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।