आज पी.बी.आर. इण्टर कालेज तेरवा गौसगंंज हरदोई में नववर्ष के उपलक्ष्य में गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्री प्रदीप नारायण मिश्र, डा० मृदुल वर्मा, श्री आकाश कुमार व श्री सत्यनिष्ठ , कु० अंकिता श्रीमती ऊषा देवी के मार्गदर्शन में अपनी वैज्ञानिक सोच व गणितीय दक्षता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान व गणित के विभिन्न क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, और नवाचारी वैज्ञानिक व गणितीय समाधानों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपनी विचारशीलता को विभिन्न माडलों व रंगोली माध्यम से दिखाया कि वे वैज्ञानिक सोच रखने के साथ गणित के क्षेत्र में कौशल और उत्कृष्टता में माहिर हैं।
श्री प्रदीप मिश्र ने बताया कि गणित-विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों की विज्ञान-गणित में रुचि बढ़ाने के साथ उनकी वैज्ञानिक सोच द्वारा दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान ढूँढने व उनकी गणितीय दक्षता को प्रोत्साहित करने का एक अद्वितीय मौका है। गणित शिक्षक श्री आकाश कुमार व श्री सत्यनिष्ठ ने बताया कि विभिन्न मॉडल द्वारा बच्चे मनोरंजक ढंग से गणित व विज्ञान को आसानी से सीखते हैं, जिससे उनकी रुचि विज्ञान व गणित में बढ़ती है। प्रबन्धक इं० अचिन सिंह पटेल ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक व गणितीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० राम नरेश मिश्र श्री सुशील कनौजिया, श्री अजय प्रताप, श्री राकेश राजवंशी, श्री शम्भूनाथ मिश्र, श्री ओम प्रकाश, श्री राकेश द्विवेदी, श्री शिवलाल राम, श्री मनीष कुमार पाठक, श्री नन्हेलाल, श्री लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री रामलाल, श्री राहुल चौरसिया, श्री मनोज पाल, श्री भानुप्रकाश, अरविंद जी, कु० गरिमा सिंह, श्रीमती साधना पाल के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल व रंगोली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।