शरदेन्दु मिश्र, बघौली –
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भीठादान के प्रधान-पति एवं पत्रकार अभिषेक मिश्र के पुत्र उत्कर्ष मिश्र (उम्र 12 वर्ष) की डेंगू बुखार के दौरान मौत हो गई थी । जिसकी सूचना पाकर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने प्रधान के घर पहुंच कर सांत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया । वर्तमान भाजपा विधायक प्रभास कुमार व समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद उषा वर्मा ने प्रधान के घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया ।

मिली जानकारी के अनुसार गांव भीठादान निवासी मृतक उत्कर्ष मिश्र (उम्र 12वर्ष) पुत्र अभिषेक मिश्र को बुधवार को तेज बुखार आ गया था । तेज बुखार आने के बाद उसके परिजन तत्काल उसे हरदोई में एक निजी नर्सिंग होम ले गये, जहाँ पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर लखनऊ रेफर कर दिया था । लखनऊ में समुचित इलाज न मिल पाने के कारण उसकी देर शाम मौत हो गई । हंसमुख और मिलनसार उत्कर्ष की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया । जिसकी सूचना मिलते ही भाजपा विधायक प्रभास कुमार व समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद उषा वर्मा ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया ।