स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा ज़ीका वायरस पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक जनपद लखनऊ में 3 ज़ीका वायरस के संक्रमण के मामले प्रकाश में आए है, जिसके मद्देनजर आज की यह बैठक बुलाई गई है। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोविड प्रोटोकॉल की भांति ही ज़ीका वायरस के लिए भी प्रोटोकॉल को निर्धारित किया जाए और संक्रमण पर नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करना है और युद्धस्तर पर कार्य करके इस वायरस पर नियंत्रण स्थापित करना है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जहां भी ज़ीका वायरस का केस आया है, उस जगह पर 400 मीटर के दायरे में ज़ीका कंटेटमेंट जोन बनाया जाए और उक्त कंटेटमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जा कर एंटी लार्वा की चेकिंग व लक्ष्मणत्मक लोगो का टेस्ट करेगी। साथ ही ज़ीका वायरस पॉज़िटिव व्यक्ति के घर के बाहर बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ज़ीका पॉज़िटिव रोगी पूर्णतः आइसोलेशन में रखा जाए, उसको बाहर नही घूमने दिया जाए। कोविड संक्रमण के भांति ही ज़ीका वायरस के रोगी के लिए भी होम आइसोलेशन की व्यवस्था को लागू किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड की ही भांति ICCC के माध्यम से लोगो को ज़ीका वायरस के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0522-4523000 को जारी किया गया है।
2) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि शहरी क्षेत्रों में जोनवार सर्विलांस टीमे लगा कर घर घर जाकर विशेषकर गर्भवती महिलाओं और लक्ष्मणत्मक व्यक्तियों की टेस्टिंग करना सुनिश्चित किया जाए।
3) जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ज़ीका कंटेटमेंट जोन के लिए 100 सर्विलांस टीमो को लगाया गया है। जो सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक फील्ड में रहेगी और शाम 5 बजे CHC पहुँच कर ब्रीफिंग देगी। जिसके पश्चात प्रतिदिन शाम 6 बजे जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी टीमो की प्रतिदिन की रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।
4) जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक जनपद में 3 मामले ज़ीका वायरस के सामने आए है जिसमे 2 रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और एक रोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के 8 अस्पतालों में ज़ीका वायरस वार्ड बनाए जाए ताकि रोगी को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
5) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ज़ीका कंटेटमेंट ज़ोन में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक फाग्गिंग व एन्टी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित किया जाए। जिन इलाकों में गाड़ी न जा पाए उन इलाकों में साइकिल के द्वारा छिड़काव करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी सर्विलांस टीमो की प्रतिदिन की रिपोर्ट और नगर आयुक्त प्रतिदिन छिड़काव की रिपोर्ट शिविर कार्यालय में प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।
6) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि कोविड की भांति ही ज़ीका वायरस के लिए भी RRT टीमो का गठन किया जाए। प्रत्येक CHC पर कम से कम 1 टीम की नियुक्ति की जाएं। साथ ही निर्देश दिया कि ज़ीका वायरस पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए माइक्रो प्लान बनाया जाए और समस्त निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए।
7) जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ज़ीका वायरस पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से 500 सुपर सर्विलांस टीमो का गठन किया गया है। जिनके द्वारा घर घर जा कर चेकिंग व ज़ीका रोगियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक CHC पर 25-25 टीमे लगाई जाएगी। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी, सिविल डिफेंस और हुसैनाबाद ट्रस्ट के कार्मिको को लगाया जाएगा।
8) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 2 अपर नगर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी एयरपोर्ट पर लगाई जाए। जो राजस्थान व केरला ज़ीका वायरस प्रभावी राज्यो से आने वाले यात्रियों एवं विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची बनाएगे।
9) इसी प्रकार रेलवे स्टेशन बस स्टॉप में भी बाहर से आने वाले लोगो की सूची बनाई जाएगी। ताकि बाहर से आने वाले लोगो की मॉनिटरिंग की जा सके। इसके अतिरिक्त कैंट एरिया में आर्मी कमाण्ड सेंटर से भी बाहर से आने वाले लोगो की सूची मंगाना सुनिश्चित किया जाए।
10) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के मुख्य हॉस्पिटलों में फाग्गिंग, सेनेटाइज़ेशन व एंटी लार्वा का प्रतिदन छिड़काव कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों में भी फाग्गिंग, सेनेटाइज़ेशन व एंटी लार्वा का प्रतिदन छिड़काव कराना सुनिश्चित किया जाए।
11) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में ज़ीका वायरस के लक्षण व उनसे बचाव के उपाय (Do’s & Don’t) के 40 होर्डिंग नगर निगम व जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा लगवाए जाए। ताकि लोगो को इस महामारी के सम्बंध में जागरूक किया जाए। साथ ही साथ नगर निगम को निर्देश दिया कि माइकिंग पम्फलेट बनवाकर सार्वजनिक क्षेत्रों वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए।
12) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई के इस महामारी से बचाव के लिए आपने घरो में साफ सफाई रखे, कही भी पानी जमा न होने दे, फुल स्लीव्स के कपड़े पहने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी पूर्वी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धान्त सिंह