कछौना (हरदोई): कोतवाली क्षेत्र बघौली के गांव गंगापुर निवासी वीरेश कुमार (19वर्ष) पुत्र अखिलेश कुमार सेमरा कलां से अपने घर गंगापुर बाइक से वापस जा रहे थे। देर रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने बघौली चौराहे के पास उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लिया है।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता