हरदोई- शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शातिर चोर के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जिले में हो रही वाहन चोरियों पर लगाम के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन एयर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय सिंह राणा के निकट पर्यवेक्षण में शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी को लगाया गया था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली एक युवक चोरी की बाइक के साथ लखनऊ चुंगी के पास जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर के बताए गए पते पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक को देख कर रोका और उससे गाड़ी के कागज मांगे लेकिन वह गाड़ी के कागज नहीं दिखा सका।
एएसपी ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक बाइक पर जो नंबर प्लेट थी उस पर w को काट कर v तथा 9 को काटकर 0 अंक बनाया गया था।एएसपी ने बताया पूछताछ के दौरान पकड़े गए शातिर चोर ने अपना नाम मूलाराम गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी मवैया थाना बेहटा गोकुल बताया और उसकी निशानदेही पर देहात कोतवाली की काशीराम कॉलोनी के पास स्थित जंगल से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। एएसपी के मुताबिक चोर गाड़ियों के नंबर प्लेट बदलकर बिक्री कर देता था पुलिस ने उसे जेल भेजा है।