नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, युवक की हत्या कर फेंके जाने की आशंका 

          हरदोई- कासिमपुर थाना इलाके में एक अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
          कासिमपुर थाना इलाके के बकुई गांव के पास सरेहरी नहर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा  देखा गया तो सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।