-तीन तलाक का नया मामला आया सामने
-2 जनवरी को मैसेज कर दिया तलाक फिर 17 मई 18 को दिया तलाक
-पीड़िता पहुंची पुलिस के पास कोतवाली देहात इलाके की रहने वाली है पीड़िता
-पीड़िता का कहना कि पति करना चाहता दूसरी शादी
एक तरफ मोदी सरकार 3 तलाक पर काबू पाने के लिए बिल लाना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसका विरोध कर रहा है, जिसकी सजा मुस्लिम महिलाओं को भुगतनी पड़ रही है। इस बीच ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दिल्ली में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम के जरिए 3 तलाक दे दिया है।पीड़िता ने मामले में एएसपी से गुहार लगाई है।
पीड़िता शीबा पत्नी इमरान हुसैन यूपी हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाईपास रोड गौशाला चौराहा की रहने वाली है।पीड़िता ने कहा कि मेरे ससुरालवाले मुझे गाड़ी के लिए प्रताड़ित करते थे, मेरे पति भी मेरे साथ बुरा बर्ताव करते हैं। आगे पीड़िता ने कहा कि मुझे एक मेसेज मिला, जिसमें उन्होंने मुझे तलाक दे दिया है।पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 20 अक्टुबर 2013 को दिल्ली निवासी इमरान के साथ हुआ था और शादी में दहेज को लेकर विवाद हुआ था जो आज भी चल रहा है। पिता का कहना है कि पिछले 2 साल से यह सब चल रहा है।
पीड़िता के उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के ससुराल वालों का भी बर्ताव कभी अच्छा नहीं रहा है। एक दिन उसे उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।उन्होंने कहा कि फिर एक दिन उसके पति ने एसएमएस के जरिए तलाक दे दिया।
पीड़िता को पहला तलाक का मैसेज 2 जनवरी 18 को अयता जबकि दूसरा मैसेज 17 मई को आया।शीबू ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है।शीबू का कहना है कि उनके ससुराल वाले ने शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे अब मैसेज पर तलाक की खबर पढ़ शीबू अंदर से टूट गई हैं उनका कहना है कि वो अब कहां जाएंगी।हालांकि शीबू ने अपने पति के विरुद्ध कई मामले दर्ज कराए है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।