ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर मोटर चालकों ने लगाए वसूली के आरोप

  • एसपी आफिस पहुंचे ऑटो मोटर चालक ।
  • चालकों के आरोप टीआई वसूलते है 500 रुपये न देने पर करते है प्रताड़ित ।
  • एएसपी से कार्यवाई की लगाई गुहार  ।

          यातायात निरीक्षक पर ऑटो व मोटर चालकों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर मामले की शिकायत एएसपी से की है।एएसपी ने मामले में जांच व कार्यवाही का भरोसा ऑटो चालकों को दिलाया है।
         एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंचे मोटर चालको ने एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए कहाकि वह लोग यातायात नियमों का पालन करते है बावजूद इसके यातायात निरीक्षक के द्वारा अकारण उन सबको प्रताड़ित किया जाता है जिससे आजीविका को खतरा उत्त्पन्न हो गया है। आरोप है कि टीआई के द्वारा आये दिन ऑटो व लोडरों से 5 सौ रुपये की मांग की जाती है।
        आरोप है कि जब पैसे नही दिए जाते तो गाली गलौज कर प्रताड़ित किया जाता है और वाहनों को सूजा से पंचर कर दिया जाता है जिससे वह सब प्रताड़ित है।एएसपी ने मामले में जांच व कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।इस दौरान सर्वेश पिंटू शैलेन्द्र अनिल राहुला दीपू दुर्गेश मनोज प्रदीप सत्यम रोहित विपिन रचित सोमेंद्र पवन आदि मौजूद रहे।