ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत

             कछौना- थाना क्षेत्र के तकिया गांव के सामने से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे एक बाईस वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना पर पहुँची इलाकाई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने सहित शव को कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम को भेजा।
         शुक्रवार की भोर तकिया-देवनपुर फाटक के किनारे रेलवे ट्रैक पर बाइस वर्षीय सतीश उर्फ बिपिन पुत्र राज कुमार निडिघिया पुर थाना बेनीगंज का शव पड़े होने की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट आयी। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल जा पहुंची और शव की जामा तलाशी के दौरान जब से मिले आधार कार्ड व शव के नजदीक पड़े मोबाइल फोन से शव की पहचान सतीश उर्फ बिपिन के रुप में हुई।मृतक के परिजनो को फोन से सूचना देने के पश्चात शव सील मोहर करने की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्ट मार्टम को भेजा। मृतक के पास से बालामऊ से लुधियाना का टिकट मिलने से कयास लगाया जा रहा है कि मृतक गुरुवार को को लुधियाना को जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ होगा और गिर कर उसकी मौत हो गयी।
         घटना के सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी जावेद अहमद की माने तो तकिया गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की जानकारी मिली थी। शव की शिनाख्त सतीष उर्फ बिपिन के रुप में की गयी। परिजनों को घटना की सूचना दे कर शव को पोस्ट मार्टम को भेजा गया।