घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत

हरदोई- बघौली थाना के कमोरिया गांव निवासी शिव कुमार की पत्नी सर्ववती ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गुरूवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है सर्ववती के 3 पुत्री व दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।