हरदोई– पाली थाना इलाके के एक गांव में एक शराबी युवक ने एक युवक के पालतू कुत्ते को गोली मारकर जख्मी कर दिया।युवक शराब के नशे में जा रहा था तो कुत्ता भौंकने लगा इसी से वह नाराज हो गया और तमंचे से गोली मार दी।कुत्ते को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है जबकि आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रम्पुरा खमरिया में नन्हे सिंह का पालतू कुत्ता गांव में टहल रहा था।बताया जाता जी की तभी गांव के ही अनुज पुत्र गंगाधर नशे की हालत में निकल पड़ा तो कुत्ता भौंकने लगा।इस बता से नाराज अनुज ने कमर में लगा रखा अवैध तमंचा निकाला और कुत्ते के तमंचे से गोली मार दी।
गोली लगने से कुत्ता घायल हो गया तो नशे में टल्ली युवक भाग निकला।जानकारी पाकर नन्हे घायल पालतू कुत्ते को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कुत्ते को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गयी है।