हरदोई– पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके अन्य तीन साथी भाग निकले।पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जबकि अन्य की तलाश पीएसी के साथ की जा रही है।
पिहानी टड़ियावां बॉर्डर पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश टड़ियावां के रहीमपुर पुलिया के पास मौजूद है जो शायद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है।सूचना पर दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर बदमाशों की खोज शुरू की तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी।
बदमाशों की फायरिंग का पुलिस ने भी जवाब दिया और पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर लगी जिसके बाद अन्य बदमाश भाग निकले।घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी पिहानी भेज दिया गया जबकि अन्य बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस व पीएसी ने काम्बिंग शुरू की।
घायल बदमाश को पिहानी सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।घायल बदमाश की पहचान अरबाज पुत्र इजहार निवासी पाली के रूप में हुई।यह बदमाश पिहानी शाहाबाद और बेहटा गोकुळ की लूट में शामिल था और विधायक के बेटे को भी धमकी दी थी।इसके विरुद्ध टड़ियावां कोतवाली 419 ,420 रंगदारी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस तलाश कर रही थी।