देने वाले किसी को गरीबी न दे,
मौत देदे मगर बदनसीबी न दे।
उपरोक्त पंक्तियां पिहानी क्षेत्र के गांव हरैंया निवासी घनश्याम मिश्रा व उनकी बेटी लक्ष्मी पर बिल्कुल उपयुक्त बैठती हैं। घनश्याम की बेटी के शरीर के आधे भाग के अंग बचपन से ही काम नहीं कर रहे हैं । बकौल घनश्याम , जितना पैसा उसके पास था वह बच्ची के इलाज में खर्च हो गया। इस बाबत उन्होंने सीएम से लेकर कई अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन कोई इमदाद नहीं मिल सकी। आयुष्मान भारत योजना में भी उसका नाम नहीं है।अब वह अपनी बेटी के इलाज के लिए इधर – उधर भटक रहा है। उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है।