टड़ियावां इलाके में अपने मायके में राह रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
प्रतिभा 24 पत्नी सुनील पाण्डे पुत्र नरेन्द्र निवासी कचूरा शहाबाद जिसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी।एक वर्ष से अपने पिता नत्थूलाल मिश्रा निवासी मामपुर मजरा आदमपुर जो हरदोई में अपने दो बेटे दुर्गेश व् रजत एवं पत्नी नन्दरानी समेत सपरिवार किराए पर रह रहे हैं।बेटा रजत पढ़ाई कर रहा है बड़ा बेटा दुर्गेश गाड़ी चलता है के यहां राह रही थी।शुक्रवार को मृतका अपने पिता के साथ गाँव पहुंची रात को कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली।सूचना पाकर रात में ही माँ व् दोनों भाई गाँव पहुंचे शव को नीचे उतारा गया।सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पी एम के लिए भेजा।भाई रजत के अनुसार शादी से पहले से ही वह मानासिक रूप से परेशान थी।जिसका काफी इलाज करवाया गया।इस समय इलाज के उद्देश्य से उसे यहाँ लाया गया था।ग्रामीणों के अनुसार भी मृतका मानासिक रूप से परेशान थी।