जनपद कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव के जंगल में एक अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
अज्ञात लोग ने दूसरे स्थान से किशोरी की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है । शव की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बोरे से बाहर लाश को निकलवा कर पहचान की कोशिश ग्रामीणों से कराई । लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया ।