हरदोई- चारा काटने निकले किशोर का शव गन्ने के खेत मे नीम के पेड़ से लटकता बंधा मिला। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने जाम लगा दिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने के बाद जाम खुल सका।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेझा रोड पुलिया के पास शनिवार की देर शाम को एक किशोर का शव गन्ने के खेत मे नीम के पेड़ से लटकता बंधा मिला। उसकी पहचान मोहल्ला नई बस्ती निवासी शेखर 14 पुत्र बच्चू के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों के मुताबिक किशोर घर से चारा काटने निकला था । परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने जैसे तैसे समझाकर जाम खुलवाया ।