अमेठी :
- जामो क्षेत्र में कोचिंग से आ रही छात्रा नहर में कूदी ।
- गांव वालों के काफी खोजने पर भी नहीं मिली लाश ।
- छह-सात महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग ।
- सोनू स्टूडियो एवं मोबाइल शॉप के नाम से खुटहना गांव के पास दुकान चलाने वाले सोनू सरोज पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर से चल रहा था लव गेम ।
लड़की के पिता राकेश कौशल ने बताया कि हमारी लड़की शालिनी शिवा कोचिंग पर दसवीं की कोचिंग करती थी । आज दिन में करीब 12:30 बजे सोनू ने मेरे घर के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि नहर की पटरी पर शालिनी खड़ी है और कह रही है कि नहर में कूदने जा रही हूं । मैं काफी मना रहा हूं लेकिन उसके बावजूद मान नहीं रही है । इतना कहकर फोन काट दिया ।
हम लोग जानकारी होने के बाद नहर पर पहुंचे तो सिर्फ साइकिल खड़ी थी और उसके ऊपर मेरी लड़की का बैग रखा था और वहां कोई मौजूद नहीं था । लोग ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए थे । इस लड़की से कुछ देर बात भी की । बात करते-करते लड़की नहर की तरफ गई और कूद गई । उन लोगों ने भी काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को आता देख वह लोग बाइक सहित मौके से भाग गए ।
फिलहाल जानकारी होने पर सब इंस्पेक्टर बालकृष्ण पाठक और 112 नंबर की गाड़ी मौके पर शुरू से ही मौजूद रही । बात जिला स्तर के शासन प्रशासन की तो जानकारी देने के दो-तीन घंटे बाद तक भी जिले का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था । जामो थाने पर तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार खुद ढाई घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे । शासन-प्रशासन की इस शैली से गांव के लोगों में नाराजगी दिख रही है । साइकिल पर रखे लड़की के बैग में रस्सी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और कॉपी किताब सहित 23 सेट कपड़े भी रखे मिले । खबर लिखे जाने तक लड़की की लाश नहर से बरामद नहीं हो पाई थी । गांव वालों ने काफी खोजबीन की और कर रहे हैं ।
बाइट प्रधानप्रतिनिधिऔर
पिता