लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँव जगदीशपुर में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में टोनू सिंह (24) पुत्र करुणेश सिंह ने अपने मकान में छत के ऊपर बने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है वही टोनू की शादी को भी अभी एक साल ही हुआ है।फांसी लगाने का कारण उसके बाबा बलवीर सिंह ने बताया कि टोनू अपनी ससुराल गया था वहां से वह बुधवार को आया था ।जब से वहां से आया तभी से वह गुम सुम सा था।उन्होनें बताया कि ससुराल में हुई किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष की वजह से फांसी लगा कर जान देदी है। सूचना पर पहुचे चौकी इंचार्ज बावन कमल किशोर दुबे ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू की।