बीएससी के छात्र ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान, बघौली थाना के रानी खेड़ा का रहने वाला था छात्र 

कीटनाशक दवा पीने के बाद से परिजन साधी चुप्पी 

हरदोई- शुक्रवार को एक बीएससी के छात्र ने घरेलू किसी बात से खफा होकर कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
मामला बघौंली थाना के रानी खेड़ा गांव का है। गांव निवासी श्याम प्रकाश मल्लावां में स्थित जय हनुमान महाविद्यालय फरहात नगर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को घर में किसी बात से खफा होकर कीटनाशक दवा पी ली इस पर उसकी हालत बिगड़ गई हालत नाजुक होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान फिर शाम को श्याम प्रकाश ने सदा सदा के लिए आंखें बंद कर ली। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में मातम पसर गया। श्याम प्रकाश तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था चार बहन हैं।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला महिला का शव


बेहटा गोकुल थाना के चंद्रपुर खिरिया के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला उसके सिर और पैर के अंगूठे में चोट के निशान बताया जा रहे हैं वहीं पुलिस के मुताबिक सलवार सूट काला दुपट्टा पहने हैं खबर लिखे जाने तक सौ की पहचान नहीं हो सकी।