​मेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्रा 5 दिन से लापता

इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के भतीजे पर छात्रा को गायब करने का आरोप

पिता ने एसपी दफ्तर में जाकर लगाई गुहार

अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर का मोबाइल स्विच ऑफ


मेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्रा इंस्टीट्यूट से हुई लापता


इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर का भतीजा है आरोपी


बताया जाता है कि भतीजा मैनेजर है इंस्टिट्यूट में


हरदोई में स्थित एक मेडिकल इंस्टिट्यूट की एनम का कोर्स कर रही छात्रा पिछले 5 दिनों से लापता चल रही है उसके पीड़ित पिता ने इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के भतीजे जो कि उसी इंस्टिट्यूट में मैनेजर के पद पर हैं यह आरोप लगाया है कि उसी ने उनकी बेटी को गायब कर दिया है अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जाता है कि  छात्रा पिछले 2 सालों से मेडिकल इंस्टिट्यूट की स्टूडेंट है लेकिन अचानक उसके 5 दिनों से लापता होने से परिवार हैरान और परेशान है घटना की जानकारी लेने के लिए जब पीड़ित पिता इंस्टिट्यूट से मिला तो वहां से भी कोई सटीक और सही जवाब नहीं मिला है थक हार कर  उसने पुलिस ऑफिस में आकर अपर पुलिस अधीक्षक से अपनी बेटी को वापस मंगाने की गुहार लगाई है अपर  पुलिस अधीक्षक ने मामले  की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।लेकिन वहीं दूसरी तरफ इंस्टीट्यूट की मालकिन व मालिक व उनका भतीजा पुलिस की पहुंच से दूर हैं और उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहे हैं।
पीड़ित पिता के मुताबिक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का भतीजा अजय छात्राओं को बाहर ट्रेनिंग के लिए ले जाया करता था अब उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है।अपर  पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं जल्द ही कोई ना कोई जानकारी हाथ जरुर लगेगी।